होसिर पश्चिमी पंचायत में सौर चलित डीप बोरिंग व जल मीनार का शिलान्यास मुखिया ने किया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत होसिर पश्चिमी पंचायत के  ढेंढे ग्राम में मुखिया पार्वती देवी के प्रयास से ग्रामीणों के बीच पानी की समुचित व्यवस्था की गई है।  ओएनजीसी, सीबीएम परिसंपति बोकारो सीएसआर मद से प्रदत स्वयंसेवी संस्था सर्वोदय महिला विकास केंद्र की ओर से सौरचलित डीपबोरिंग व जल मीनार के  निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को मुखिया पार्वती देवी ने नारियल फोड़कर किया। मौके पर मुखिया पार्वती देवी ने ओएनजीसी सीबीएम परिसंपति बोकारो के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यहां के ग्रामिण पेयजल की भीषण समस्या को झेल रहे थे। अब उन्हें इस योजना के निर्माण से सहूलियत होगी। अब सौर चलित डीप बोरिंग व जल मीनार हो जाने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए कही भी जाना नहीं पड़ेगा और न ही कोई परेशानी होगी। कहा कि पंचायत में हर विकास योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। मौके पर सर्वोदय महिला विकास केंद्र परियोजना समन्वयक दिनेश्वर यादव ने कहा की ढेंढे ग्राम  के ग्रामीण पेयजल की विकट समस्या से काफी त्रस्त थे। मुखिया पार्वती देवी के द्वारा इस समस्या से अवगत कराने के बाद ग्रामीणों लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। कहा कि इस जल मीनार की क्षमता 5000 लीटर होगी। इस अवसर पर वार्ड सदस्य बबीता देवी, वार्ड सदस्य राजेश्वर साव, समाजसेवी सह अमीन सुरेश प्रसाद, किशोर प्रजापति, मुकेश कुमार, हेमंत कुमार दास, रंजीत प्रजापति, शम्भू प्रजापति, मणि सिंह, शैलेन्द्र कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

सराहनीय पहल : जनता दरबार में उपायुक्त ने लिया आवेदनों पर संज्ञान,ऑन स्पॉट हुआ समाधान 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *