सांसद ने महिला अधिवक्ताओं के सुविधा लिए भवन निर्माण का किया शिलान्यास 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 28ता०बोकारो। सांसद धनबाद पशुपति नाथ ने बोकारो कोर्ट में महिला अधिवक्ताओं के सुविधा लिए भवन निर्माण का शिलान्यास किया ।इस अवसर पर बोकारो विधायक विरीची नारायण भी उपस्थित थे ।सांसद ने अपने संबोधन में कहा की आज निर्माण,राजनीति,पत्रकारिता, न्यायविद से लेकर सेवाओं में जहां भी देखा जाए महिलाओं ने अपने मेहनत के बल पर अपना मुकाम ही नहीं हासिल किया है,बल्कि नए नए कीर्तिमान भी स्थापित करने का काम किया है ,अभी हाल में चंद्रयान 03 के प्रक्षेपण में महिला विज्ञानिकों  ने अपने काम के बल पर अपने आप को स्थापित ही नहीं किया ,बल्कि देश के गौरव को भी बढ़ाने का काम किया है । अधिवक्ता न्याय को स्थापित कराने वाला प्रथम सीढ़ी होते हैं ,बोकारो के महिला अधिवक्ताओं के परेशानी को देखते हुए यह भवन निर्माण मैंने अपने सासद मद से 1493400 के लागत से बनवाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर विधायक विरिंची नारायण ने समाज में महिला अधिवक्ताओं के उनके सकारात्मक भूमिका के लिए आभार जताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, भईया आर एन ओझा, कमलेश राय,विद्या सागर सिंह ,अनिल सिंह, राजीव कंठ, नीरज कुमार,रविशंकर, अमरदीप झा, योगेंद्र कुमार, चंदन कुमार ,अरविंद सिंह,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी सांसद प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी विद्या सागर सिंह ने दी।

कांग्रेस नेता विश्वनाथ साहू लोकहित अधिकार पार्टी में शामिल हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *