मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा तथा खलियारी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों का परीक्षण करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नियमित निगरानी एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया।

शासन द्वारा निर्धारित महीने के लक्ष्य के अनुरूप वसूली के कार्य में लाया जाये तेजी-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *