उपरघाट के फुटबाल मैदान में चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा : विधायक नही मंत्री चुने

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 27ता०बोकारो। डुमरी विधानसभा के उप चुनाव को लेकर उपरघाट के डेगाघाट के फुटबाल मैदान में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्य रूप से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित हुए तथा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, योगेंद्र महतो, रामगढ की पूर्व विधायिका टुंडी के पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद, सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय गणेश महतो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया। मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जनसभा के संबोधित करते हुए कहा कि मैं जगन्नाथ बाबू के साथ मेरा बहुत प्रेम का रिश्ता था और मैं उनके बगल की कुर्सी में बैठता था और मैंने देखा जगन्नाथ बाबू जनता के सवालों को कभी छोड़ने का काम नहीं करते थे यदि सुदेश महतो जी में थोड़ा सा भी शर्म होता तो चुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा नही करते। मैं खुद पूछने वालों से आता हूं की पिछड़े वर्ग का 27 परसेंट आरक्षण की हत्या करने का काम किसने किया है। अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो ने कहा की हमार बाबूजी विधानसभा में जनता के बीच रहते थे। हमेशा जनता के लिए जिए और मरे, चाहे शिक्षा के क्षेत्र हो या नवाडीह में ड्रिगी कॉलेज , ऊपर घाट हो उपर घाट जिस तरह सुपर घाट बना उसी तरह सुपर पावर बना कर भारी मतों से वोट देकर विधानसभा में भेजने का काम करें। फिर से चूल्हा प्रमुख को बना कर और लिफाफा देने के नाम पर महिलाओं को टोपी पहनाने का काम विपक्षी पार्टी कर रहे हैं। इनसे बचने का जरूरत है इनलोगो को गांव में भी घुसने ना दे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इतना बड़ा पैमाने पर यहां पर लोगो का जुटान हुआ है। आजकल पेपर में भी खबर देखने और पढने को मिलता है कि इस उप चुनाव में पुलिस ने यहां पर लाखों रुपया पकडा है। और यह भी बताया जा रहा है की यह पैसा उन्हीं का है और यह लिफाफा में भरकर चूल्हा प्रमुख को देने का काम कर रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग कभी भी अपने मान सम्मान स्वाभिमान से समझौता नहीं करने वाले लोग है। हम लोग भूखा मरना पसंद करते हैं लेकिन भीख मांगना पसंद नही करते है। इस देश का 80% लोग सरकार के राशन कार्ड पर झारखंड ही नही पूरा देश जिंदा है। और आने वाले दिनों में लोग भूखे सडको पर खडा रहने को मजबूर हो जाएगे। क्योंकि आज महंगाई आसमान पर है। महिलाओं को विशेष रूप से टारगेट किया गया है। महिलाओं से कहना चाहेंगे की आपको पता है कि आप घर द्वार चलाते हैं बाल बच्चों का पूरा परिवार का लालन पालन करते हैं उस समय हम लोग गैस सिलेंडर देते थे आज वही गैस सिलेंडर का दाम जरा बता दीजिए। अब इसी लड़ाई को लेकर हम लोगों ने इंडिया महा जुटान किया हैं। झारखंड प्रदेश यह वीरों का देश है घबराने वाले लोग नहीं है। कल ऐसे पूंजीपतियों को जड सा उखाड फेकने का काम करेगे। 2019 में आप लोगो ने वोट देकर झारखंडियों की सरकार बनाने का काम है अब आप लोगो को सचेत रहने की जरूरत है। आज हम लोगों को गणेश महतो को नहीं भूलना चाहिए और जगन्नाथ जी का एक हनुमान की तरह सेवा मे हाथ बटाता था। और उसकी हत्या कर दी गई। आप लोग 5 तारीख का दिन याद रखें यह चुनाव आम चुनाव नहीं है इसीलिए आपको काफी सचेत रहने की जरूरत है। आज इस मंच में अपने सरकार का उपलब्धि गिनाने के लिए नही आए है। हम आपके बीच में आए सरकार बना और हमने उनको मंत्री बनाया उसके बाद उन्होंने रफ्तार पकड़ ली लेकिन जैसे ही सरकार बनी हम लोगो के बीच में कैसा महामारी सामने आया कि दुनिया उसको पहचानता भी नहीं था एक मधुपुर के विधायक और हमारे बड़े भाई जगन्नाथ मना करने के बावजूद आज वह हमारे बीच में नहीं है। लेकिन कर्म कभी नही जाता है। और झारखंड रहेगा तब तक जगन्नाथ महतो जी का नाम रहेगा। आप लोगों ने जगन्नाथ महतो को 72 हजार वोटो से जिताने का काम किया था लेकिन इस बार 1लाख 72 हजार से भारी मतों से वोट देकर जिताकर विधानसभा में भेजने का काम करें आप लोग विधायक नहीं मंत्री चुने जिससे गांव समाज का विकास हो।

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 26 बटालियन 15 दिनों से चला रही है स्वच्छता अभियान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *