नई सरकार बनाने दावा-13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी रायपुर-राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने वर्ष 2023 की छत्तीसगढ़ राज्य नव गठित विधानसभा के अपनेे नव निर्वाचित विधायकों की सर्वसम्मति से प्रदेश विधायक दल का नेता विष्णुदेव साय को चयनित किये जाने संबंधित पत्र सौंपा और नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया। राज्यपाल हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के संविधान की धारा 164 के तहत विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने संबंधित पत्र प्रदान किया और केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया, इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, मनसुख मांडविया, ओम माथुर सहित नवनिर्वाचित विधायक, पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण समारोह -मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी राज्य प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के आला नेताओं ने नई राजधानी के साइंस कॉलेज में 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के लिए तय किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित किए जाएंगे।

विद्युत विभाग द्वारा मनाया गया लाइनमैन दिवस,सम्मानित किए गए लाइनमैन,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *