सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप -24 का समापन सह पुरस्कार वितरण समरोह आयोजन

पटना मीडिया हाऊस 9ता.संवाददाता।* आज सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के तत्वाधान में सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ पटना के द्वारा दो दिवसीय नवमी बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप -24 का आज शानदार समापन सह पुरस्कार वितरण समरोह में मुख्य अतिथि विधायक संजय कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार zee न्यूज़ के ब्यूरो चीफ रजनीश तथा पटना की उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी ने आज पटना‌ के नसीब स्पोर्ट्स एकेडमी रुकनपुरा में बच्चों को ट्राफी तथा मेडल एवं मोमेंट देकर सम्मानित किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत साफ्ट टेनिस एसोसिएशन आफ बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार तथा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक आजाद ने किया।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ीयो को संबोधित करते हुए लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह ने बिहार में साफ्ट टेनिस के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करने की बात कही।उन्होंने कहा की जल्द ही साफ्ट टेनिस के विकास के लिए मंत्री से मिलकर खिलाड़ी के सुविधा के लिए हमलोग मिलकर अच्छे योजनाओं पर काम करेंगे। डीप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी ने साफ्ट टेनिस खेल के लिए हरसंभव सहयोग करने के लिए प्रयास करने की जानकारी दी। वरिष्ठ पत्रकार रजनीश जी ने खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ीयो के सहयोग में हर संभव ततपर रहने की बात कहें। अतिथियों का स्वागत करते हुए महासचिव धर्मवीर कुमार ने बताया की इस मैच के रिजल्ट के आधार पर जूनियर तथा सब जूनियर ओपेन के नेशनल के लिए चंडीगढ़ जाएंगे। साथ हीं आगामी योजनाओं की जानकारी दिए।इसके साथ अंतर्राष्ट्रीय खेलने चीन जाने वाले तीन खिलाड़ियों का परिचय करवाया तथा जीत की शुभकामनाएं दी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष आलोक आजाद ने बताया की इस दो दिन चलने वाले इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के सतरह जिलों से तीन सौ तैतालीस बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष आलोक आजाद तथा संचालन सचिव तथा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि मेहता ने किया।

भूकंप वैज्ञानिक उमेश वर्मा ने बताया एक सप्ताह के अंदर आनेवाले भूकंप की संभावना

इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिंस कुमार सहित बिहार के विभिन्न जिलों के सचिव तथा खिलाड़ी उपस्थिति थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *