जीविका दीदियों को सीएम ने 2005 वाले दिन याद दिलाए l

मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा पर पहुंचे मोतिहारी

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव मोतिहारी lमुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे दिन मोतिहारी पहुंचे। इस दौरान सुगौली में उन्होंने जीविका दीदियों से बात की। अपने संबोधन में सीएम नीतीश ने कहा कि 2005 को जब हम सरकार में आए तो देखा कि महिलाएं काफी परेशान है।2006 में जीविका दीदी को बेहतर करने के लिए हमें लोन लेना पड़ा था। इसे आप लोग याद रखिएगा, आपके लिए क्या किया है। हमें महिलाएं ही जन्म देती हैं, इसलिए हमें इनका ख्याल रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मौके पर 30 जीविका दीदियां थीं।

*महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर*

प्रगति यात्रा के दौरान सीएम ने 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 110 योजनाओं की सौगात मोतिहारी वासियों को दी। सीएम ने जीविका दीदियों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक विकास पर जोर दिया । साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं के विकास और उनकी भूमिका के बिना समाज की प्रगति अधूरी है।

*मां रहती है तभी हमलोग जन्म लेते हैं*

पत्रकारों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने मातृत्व और महिलाओं के महत्व पर भी चर्चा की। सीएम ने कहा कि महिलाओं के योगदान को न केवल सम्मान दिया जाना चाहिए, बल्कि उनकी बेहतरी के लिए सतत प्रयास भी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा सब लोग कैसे जन्म लेते हैं, मां रहती है तब ही न.. मां है तभी ना हमलोगों का जन्म हुआ है। हम तो शुरू से महिलाओं के लिए काम करते हैं।

बेखोफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर डाली

*सीएम नीतीश ने जीविका दीदियों को पुराने दिन याद दिलाए*

जीविका दीदी उषा देवी ने बताया कि 2005 में जब सीएम नीतीश आए थे तो यहां पर जीविका भवन नहीं था। हमलोग बाहर मीटिंग करवाते थे। सीएम नीतीश ने हमें ये भवन दिया है। अब हमें कोई दिक्कत परेशानी नहीं है। मैं इसके लिए सीएम का धन्यवाद करना चाहती हूं। हमारी जीविका दीदियां काम कर के आगे बढ़ रहीं हैं। सीएम द्वारा ये वाक्य याद दिलाने पर उषा देवी ने कहा कि सीएम चाहते हैं कि हम वो दिन याद रखें और आगे बढ़ते चलें। इससे हम और वो दोनों खुश हैं।वहीं, दूसरी तरह सुगौली की आम जनता में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि हमसे सीएम नहीं मिले। इस वजह से हमलोगों में नाराजगी है। सीएम नीतीश हमारे गांव आए और बिना मिले चले गए।

*इलेक्शन के समय हमलोग से मिलेंगे सीएम*

ग्रामीण हरशेंद्र मिश्र ने बताया कि हमलोग सुबह से हाथ में माला लिए सीएम के स्वागत के लिए खड़े थे। लेकिन मुख्यमंत्री बिना मिले चले गए। पंचायत के लिए सीएम ने कुछ नहीं किया है। सब कुछ मुखिया किए हैं। जनता इतनी देर तक खड़ी रही, सब परेशान हो गए। इलेक्शन में आएंगे तब वो मिलेंगे। अभी आए और मिलते तब समझ आता कि वो हमलोग से रुबरू होना चाहते थे।

*योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास*

मुख्यमंत्री द्वारा जिन प्रमुख योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया, उनमें शामिल हैं-
1.कचहरी चौक का आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज)

2.केसरिया के सुंदरापुर का उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन l

3.सुगौली के उत्तरी सुगांव पंचायत का पंचायत सरकार भवन l
4.मजुराहा से होकर गुजरने वाली धनौती नदी पर पुल निर्माण l

ठाकुर (राजपूत) जाति का अपमान किया, उसके लिए पार्टी के नेता तेजस्वी यादव क्षमा मांगे,राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी

5.जल-जीवन-हरियाली योजनांतर्गत पोखर का लोकार्पण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *