सीएम ने लिखा पीएम को पत्र, सीतामढ़ी नगर विधायक ने दी बधाई

सीतामढ़ी(बिहार) मीडिया हाऊस 24ता.संवाददाता* । मां सीता की जन्म भूमि सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन, पुनौराधाम के विकास व सड़क संपर्कता को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। बता दे कि सीतामढ़ी नगर विधायक डॉ मिथिलेश कुमार के पहल को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे अपने पत्र में प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण एवं पवित्र नगरी अयोध्या के विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए बहुत-बहुत बधाई । पत्र में कहा गया है कि सीतामढ़ी जिले में अवस्थित पुनौराधाम माता सीता की जन्म स्थली के रूप में विख्यात है।भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या की तरह माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम का भी वृहद धार्मिक महत्व है। बिहार सरकार द्वारा माता सीता की जन्म स्थली पुनौराधाम पर 50 एकड़ भूमि को अधिग्रहित कर मंदिर परिसर का विस्तार और सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया है। यह संतोष का विषय है कि भारत सरकार द्वारा अयोध्या से सीतामढ़ी जिले तक राम जानकी मार्ग निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं को अयोध्या के साथ ही माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम आने में सुविधा होगी। पत्र में अनुरोध किया गया है कि इस मार्ग को शीघ्र पूर्ण किए जाने के लिए संबंधित मंत्रालय को आवश्यक निर्देश दिया जाए। साथ ही वंदे भारत ट्रेन का लाभ बिहार राज्य को भी हुआ है इसलिए आग्रह है कि अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच भी एक वंदे भारत ट्रेन के परिचालन हेतु रेल मंत्रालय को समुचित निर्देश दिया जाए।

भंगहा थाना अंतर्गत 0.350 ग्राम अफीम (मादक पदार्थ) के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *