कोचिंग सेंटर के शिक्षक ने छात्रा का गला रेता

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 4ता. पटना (बिहार)। दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र की कछुआ पंचायत के बड़ी मलिकपुर गांव में कोचिंग सेंटर में संचालक शिक्षक ने धारदार हथियार से एक छात्रा का गला रेत दिया है। इसके बाद वह बाइक से फरार हो गया ।जख्मी छात्रा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छात्रा के गंभीर हालत को देखते हुए दरभंगा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (डीएमसीएच) में रेफर कर दिया गया। वारदात का सही कारण अब तक पता नहीं चल सका है। बड़ी मलिकपुर निवासी कृष्ण शर्मा अपने गांव में कोचिंग सेंटर चलता है। वहां गांव के आसपास के विद्यार्थी पढ़ते हैं। शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे एक दर्जन से अधिक 11वीं के विद्यार्थी कोचिंग में पढ़ रहे थे। इसी बीच कोचिंग संचालक शिक्षक ने सभी छात्रों को छुट्टी दे दी, हालांकि उसने गांव के संतोष शर्मा की पुत्री इंटर की छात्रा कोमल कुमारी उर्फ़ पूनम को रोक लिया। कुछ देर के बाद शिक्षक और कोमल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच काफी बहस हुई। इसी दौरान शिक्षक ने कोमल के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहां कोई आता उससे पहले ही शिक्षक ने अपनी बाइक लेकर कोचिंग सेंटर से फरार हो गया। सरपंच प्रतिनिधि गोपाल मिश्रा ने बताया कि छात्रा के पिता मुंबई में रहकर काम करते हैं। घटना की जानकारी पर वह फ्लाइट से दरभंगा के लिए रवाना हो गए । उधर सूचना पर पहुंची पुलिस कोचिंग सेंटर में काफी देर तक हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार को खोजती रही। परंतु नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि शिक्षक हथियार लेकर फरार हुआ है। थाना अध्यक्ष यशोदानंद पांडे ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।उधर डीएमसीएच में घायल छात्रा कोमल की हालत गंभीर बताई गई है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चार हजार पशुओं की चिकित्सा एवं दवा का किया वितरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *