आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर ने सर्किट हाउस के पास निर्माणाधीन पर्यटन कार्यालय का किए आकस्मिक निरीक्षण,

Media House सोनभद्र-आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी बी एन सिंह द्वारा आज सर्किट हाउस के पास निर्माणाधीन पर्यटन कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त ने भवन निर्माण कार्य में प्रयोग किए जा रहें सामग्री को देखा और भवन के तकनीकी कार्य को बारीकी से जांच की। उन्होंने कार्यदायी संस्था यू०पी० प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लि० के संबंधित अधिशासी अभियंता व जे०ई० को निर्देशित करते हुए कहा कि भवन निर्माण में गुणवत्ता युक्त सामग्री का प्रयोग किया जाए, जिससे भवन की मजबुती भविष्य में भी बना रहें।

उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, जिससे हैंडओवर की कार्यवाही के पश्चात कार्यालय के संचालन का कार्य शुरू हो सके। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि पर्यटन कार्यालय में जिलाधिकारी के लिए एक चेंबर का भी निर्माण कराया जाए, जिससे बेहतर तरीके से पर्यटन विकास हो सके। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने हाइवे रोड से पर्यटन कार्यालय तक पहुंच मार्ग के लिए आर०ई०डी० विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़क का भी स्थलीय निरीक्षण किए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में जो भी सामग्री का प्रयोग किया जाए वह मानक के अनुरूप तथा गुणवत्ता पूर्ण हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न पाए जाने पर जिस स्तर पर कमी पाई जाएगी, संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अमित कुमार सिंह, मंडलायुक्त के वैयक्तिक सहायक राजेश श्रीवास्तव सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

हिण्डाल्को रेनूकूट का गबन हुआ एल्यूमिनियम अहमदाबाद गुजरात से बरामद, 3 ट्रक बरामद, 6 अभियुक्त गिरफ्तार,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *