महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए- सदस्य महिला आयोग

Media House सोनभद्र-उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने आज सर्किट हाउस सभागार में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की समीक्षा के दौरान सदस्य ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को शसक्त एवं सम्बल बनाने में अनेक जन कल्याणकारी योजनायें संचालित हो रही है इन योजनाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाये उन्होने कहा कि महिलओं के सशक्तिकरण हेतु मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति अभियान का शुभारम्भ किया गया है जिसके माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही सबल बनाने कि दिशा में कार्य किया जा रहा है महिलायें सशक्त एवं आत्म निर्भर बनेगी तभी देश व प्रदेश सशक्त व मजबूत होगा ।

इसके पश्चात सदस्य ने महिला जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई की, सुनवाई के दौरान सीमा जायसवाल, मीरा, स्वाती जायसवाल, निर्मला देवी, कंचन पटेल, निर्जला देवी सदस्य के समक्ष प्रस्तुत होेेकर अपनी समस्याओं को रखा उन्होने बारी-बारी महिलाओं के उत्पीड़न सम्बन्धित शिकायतों को सुनी, इसके पश्चात उन्होने पांच शिकायतों को पुलिस विभाग के अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक रणधीर मिश्रा को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त मामले में पुलिस बल को मौके पर भेजकर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराये, एक शिकायत को आयोग को पत्रचार हेतु स्थानान्तरित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। इस मौके उपस्थित अधिकारिगण जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधाशु शेखर शर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द देव पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मकूल आनन्द पाण्डेय, जिला दिव्यांगजन अधिकारी विद्या देवी, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, प्रोबेशन कार्यालय से दीपिका सिंह, साधना मिश्रा, आकाक्षां पाण्डेय सहित सम्बन्धित अधिकारिगण व कर्मचारीगण उपपस्थित रहें।

महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 5 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *