भीमराव अंबेडकर का अपमान करने वाली कांग्रेस के मुंह से संविधान की बात अच्छी नहीं लगती : सीटी रवि

बेंगलुरु, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा गांधी को कम, गोडसे को ज्यादा मानती है, कांग्रेस के इस आरोप पर भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा, “यह कोई नई बात नहीं है। लगभग 70 सालों से यही होता आ रहा है।

भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा कि आप जानते हैं कि गांधी के हिंदुत्व के कारण क्या हुआ। सभी को पता है। विभाजन के कारण लाखों लोग मारे गए। गांधी के हिंदुत्व का क्या हुआ? क्या बचा? लोग नहीं बचे। फिर संविधान के बारे में- किसने इसे कमजोर किया। किसने देश में आपातकाल लगाया। इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस थी, जिसने आपातकाल लगाया। संविधान की बात करने वाले लोग यह बताएं कि भीमराव अंबेडकर को किसने दो बार हराया, वह कौन सी पार्टी थी। भीमराव अंबेडकर के निधन के बाद भी उनका अपमान किया गया। कांग्रेस ने दिल्ली में अंबेडकर को छह फीट की जगह नहीं दी। आज संविधान की बात करते हैं। कांग्रेस ने भारत रत्न भीमराव अंबेडकर को दिया क्या हम लोगों ने उन्हें भारत रत्न देने का काम किया।

पीएम मोदी के आने के बाद हम लोगों ने संविधान गौरव दिवस मनाना शुरू किया। कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं, बस वंशवाद है। महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस का विसर्जन किया जाना चाहिए। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार सिर्फ घोटाला ही कर रही है।

प्रियंका गांधी की कित्तूर रानी चेनम्मा से तुलना पर भाजपा नेता ने कहा कि क्या प्रियंका गांधी में कित्तूर रानी चेनम्मा का एक भी गुण है। कित्तूर रानी चेनम्मा ने देश के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन प्रियंका किसके लिए लड़ रही हैं। वह स्वार्थी कारणों से लड़ रही हैं, अपने परिवार को बचाने के लिए लड़ रही हैं। उनकी तुलना कित्तूर रानी चेनम्मा से करना कित्तूर रानी चेनम्मा का अपमान है। उन्हें कर्नाटक और देश के लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश : यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की दर्दनाक मौत

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *