जहरीली शराब पीने के बाद मौत,परिजनों में मचा कोहराम

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 8ता.हाजीपुर। काजीपुर थाना इलाके के हरौली बांध के पास एक शख्स बेहोशी की हालत में मिला. जिसे स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद शख्स को मृत घोषित कर दिया. वहीं, शख्स की जहरीली शराब पीने के बाद मौत की आशंका जताई जा रही है. वहीं, शख्स के मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा गया है. इस मामले में मृतक के बड़े भाई शिवनाथ राय ने बताया कि उसका शाम में किसी के साथ घर से थोड़ी दूर हरौली बांध के पास गया था. जिसके दो घंटे बाद पता चला कि वो बांध के पास बेहोशी की हालत में पड़ा है.मामले की जांच में जुटी पुलिस बताया जा रहा है कि परिजनों का कहना है कि मृतक के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद ही ये माना जा रहा है कि उसकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. वहीं, परिवार में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं, इस मामले से जुड़ी जानकारी जब काजीपुर थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार से जाननी चाही तो वो सवालों से भागते नजर आए. हर सवाल पर उनका ये ही कहना था कि वरिए अधिकारी ही कुछ बताएंगे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दिव्य प्रेम, ज्ञान और कर्तव्य परायणता के प्रतीक प्रभु श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को: रोहित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *