75% प्राथमिकता के बाद भी युवा पलायन करने को मजबूर : देव शर्मा

झंडोत्तोलन के बाद दही चूडा में युवा लाइंस फोर्स की आंदोलन पर बनेगी रणनीति
मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी बोकारो : युवा लायंस फोर्स की एक बैठक आवासीय कार्यालय बोदरो में की गई। जिसकी अध्यक्षता जलील अंसारी और संचालन भोलानाथ रजवार ने किया , जिसमें मुख्य रूप से युवा लायंस फ़ोर्स के केंद्रीय अध्यक्ष सह काँग्रेस नेता देव शर्मा शामिल हुए , सैकड़ो युवाओं , मजदूरों, समाजसेवियो, एवं युवा लायंस फोर्स के नेता और कार्यकर्ताओं के सर्वसहमति से 26 जनवरी को आवासीय कार्यालय बोदरो मे युवा लायंस फोर्स का झंडोत्तोलन के बाद दही चूड़ा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है , साथ ही युवा लायंस फोर्स का सदस्यता अभियान का भी शुरूआत किया जायेगा , केंद्रीय अध्यक्ष देव शर्मा ने कहा कि युवा लायंस फोर्स एक सामाजिक संगठन है , जिसमें बोकारो जिला शहरी, ग्रामीण, सेक्टर , चास , चंदनक्यारी बोकारो ज़िले के अलावा झारखंड के कई अन्य जिलों में भी सक्रिय सदस्य हैं , यह संगठन बेरोजगार एवं मजदूर वर्ग के लोगों के साथ हमेशा खड़ी रहती है साथ ही समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती है जिसमें हजारों के तादाद में मजदूर , युवा, एवं समाजसेवी शामिल होते हैं। आज बैठक में युवा नेता देव शर्मा ने कहा कि मैं दिन-रात दबे कुचले एवं मजदूर वर्ग के लोगों के लिए खड़ा रहता हूं और आगे भी रहूंगा, हमारे संगठन 16वर्षों से हर क्षेत्र में सक्रिय रहा है इसी का परिणाम है कि आज हजारों बेरोजगार युवाओं को युवा लायंस फोर्स ने रोजगार दिलाने का काम किया है, और आगे भी करते रहेंगे। देव शर्मा ने कहा की आज भी कुछ अधिकारी कुछ भ्रष्ट नेताओं से मिलकर खुलेआम स्थानीय लोगों का शोषण करने में लगे है , समान काम का समान दाम उनमे से एक है , सड़क दुर्घटना और प्रदूषण से मरते है हमलोग और मलाई खा रहें है दिल्ली मुंबई समेत कई बाहर के लोग , अब ऐसा हरगिज़ नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री जी द्वारा साफ़ साफ़ सभी क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को 75% प्राथमिकता देने के आदेश के बाद भी , हमारे लोग पलायन के लिए मजबूर हैं , अब हमारे अधिकार के लिए अगर हमे जान भी देनी पड़ी तो हम पीछे नहीं हटेंगे। काँग्रेस नेता श्री शर्मा ने कहा मजदूर को न्याय एवं बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए इस वर्ष सुनियोजित ढंग से आंदोलन करूंगा एवं हजारों युवाओं को रोजगार दिलाने का हर संभव प्रयास करूंगा , देव ने ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को दही चूड़ा कार्यक्रम मे भाग लेने का आह्वान किया है। इस बैठक में सैकड़ो युवा लायंस फोर्स के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










