आज अंतिम सोमवारी,कड़ी सुरक्षा के बीच भक्त कर रहे जलाभिषेक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 28ता.शिवहर। शिवहर में सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर देकूलीधाम स्थित बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। साथ ही जिले के विभिन्न शिवालयों तथा देवालयों में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जा रही है। वही जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल भुवनेश्वर नाथ मंदिर में शिव भक्त जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर रहे है।इस दौरान हर हर महादेव और ओम नमः शिवाय की जयकारे से मंदिर गूंज उठे।शिव भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में पुलिस के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। महिला पुलिस बल को भी तैनात किये गये है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। ताकि भक्ति शांतिपूर्ण माहौल में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर सके। इस मंदिर की मान्यता है कि भगवान् परशुराम ने यहां शिवलिंग की सथापना की थी,यही स्थल पर भगवान् परशुराम से लक्ष्मी संवाद हुआ था,भगवान परशुराम को मोहभंग हुआ। जिस शिवलिंग को भगवान जो श्री राम ने भी पुजा अर्चना किये थे। यहां पूजाअर्चना और जलाभिषेक करते है उनकी मनचाही मुरादें पूरी होती है।इस मंदिर कि इतिहास महाभारत काल से भी जुङा हुआ है, यहां भगवान शिव एवं हरी(यानी विष्णु)का मिलन यहां हुआ था जिस कारण इस शहर का नाम शिवहर परा।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे








