हर हर महादेव के साथ चोपन से डाला तक निकली भव्य कांवर यात्रा, झांकियों संग झूमे श्रद्धालु

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी डाला (सोनभद्र) हर हर महादेव कांवर सेवा समिति के तत्वावधान में पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने चोपन सोन नदी स्थित सोनेश्वर घाट से जल लेकर पैदल पदयात्रा करते हुए श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर डाला में जलाभिषेक किया। सुंदर झांकी के  साथ सभी कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति करते हुए सभी लोगों का मन मोह लिया।
हर हर महादेव के नारे के साथ चोपन सोन नदी से जल लेकर श्री अंचलेश्वर महादेव मंदिर डाला तक निकले  कांवरियों का चोपन व डाला में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पर कांवरियों के लिए भव्य व्यवस्था की गई थी। डाला स्थित मां वैष्णो मंदिर, एस.एस.होटल बारी, शक्ति इलेक्ट्रॉनिक (खन्ना कैंप) बारी, स्व.अजय शर्मा कॉरपोरेशन बारी, जन सेवा समिति बारी, सोनी ट्रेडर्स बारी, मुन्ना मिस्त्री दाढ़ी होटल, रिंकल बाइक प्वाइंट बारी, मस्जिद डाला, शीतला मंदिर (नगर पंचायत डाला), रामबली मिश्रा/जायका होटल आदि स्थानों पर फूलों की वर्षा एवं पेयजल सेव केला शरबत मिठाई आइसक्रीम आदि की व्यवस्था लोगों द्वारा गई थी।
उक्त अवसर शिवम मिश्रा, सुंदरम मिश्रा, प्रदीप अगहरि, अजय अग्रहरि, संतोष सिंह बबलू, अमित शर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, रवि शर्मा, अखिलेश पांडे, मुन्ना मिस्त्री, रिंकल शर्मा, संजय मित्तल, संजय कुमार श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्षा फूलवंती देवी के अलावा हर हर महादेव कांवर सेवा समिति के संयोजक/संरक्षक अनिकेत श्रीवास्तव, अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज, संरक्षण मंडल व्यवस्थापक अंशु पटेल, अवनीश पांडे, अमित सिंह, रामू गौड़, विशाल गुप्ता, विनय जायसवाल, संदीप सिंह पटेल, प्रशांत पाल, सौरभ सिंह पंकज, शिवम बरनवाल, विनीत पांडे, अमित मिश्रा, विकाश जैन, नन्हे मिश्रा, संजय गुप्ता, सर्वेश पटेल, शमशेर, सरफुद्दीन, गौतम भारद्वाज,
अभिषेक पटेल, राकेश पासवान, गणेश गुप्ता, राकेश जायसवाल उर्फ बच्चा, राजेश पटेल, निर्भय कुंज, सत्यम राय, अरविंद, विशाल, शुभम यादव, आदित्य तिवारी, दीपक सिंह, शुभम विश्वकर्मा, विक्की गुप्ता, सूरज भारती, जगबंधन, चिंटू, अमन रावत, धीरज यादव, गंगा सागर, आयुष, निर्मल, शहबाज, रजत, आनंद, प्रकाश चौधरी, अमन, विनय, संतोष मेहता के अलावा पत्रकार समाजसेवी पुलिस प्रशासन आदि लोग मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस पर मीडिया हाउस प्रेस कार्यालय, जिला मुख्यालय, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *