जिला अधिवक्ता संघर्ष समिति ने अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन बिल 2023 स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री को जताया आभार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 03ता०बोकारो। झारखण्ड के अधिवक्ताओं के लिए बुधवार को अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन बिल 2023 को झारखण्ड विधान सभा से कैबिनेट के द्वारा मंजुर करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं राज्य के महाअधिवक्ता राजीव रंजन एवं विधायक, बगोदर विनोद कुमार सिंह के द्वारा झारखण्ड के अधिवक्ता हित में किए गए कार्यों को बोकारो जिला अधिवक्ता संघर्ष समिति के द्वारा बैठक कर सभी माननीयों को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह, सुभाष चन्द्र महतो, अमरदेव सिंह, दिनेश प्रसाद शर्मा, पंकज दराद, सुबोध कुमार, बिनोद कुमार तिवारी, आर0 के0 सिंह, संतोष कुमार सिंह, बिनोद गुडिया, हीरालाल प्रजापति, सचिन महतो एवं अन्य बहुत सारे अधिवक्तागण मौजूद थे।

विशेष दिव्यांग शिविर में 106 को प्रमाण पत्र हुआ जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *