अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

बसंतलाल गुप्ता, मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 16ता.शक्तिनगर – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में अवैध शस्त्र की तस्करी व बिक्री के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व न क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्वेक्षण व नेतृत्व में मंगलवार को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्वांइट तिराहा कोटाबस्ती के पास से जिला बदर अपराधी सूरज कुमार भारती पुत्र राजेन्द्र कुमार भारती निवासी ज्वालामुखी, झरना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 67/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 10 गुण्डा अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना शक्तिनगर से व0 उ0नि0 राजेश कुमार यादव, उ0नि0 विष्णुदत्त राय, का0 जयप्रकाश यादव व का0 आर्दश शुक्ला शामिल रहे।










