जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति का किया गया बैठक

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। जिलाधिकारी मोतिहारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गठित जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की वर्ष 2023 की डॉ राधाकृष्णन सभागार मोतिहारी, में बैठक आयोजित हुई। समीक्षा के क्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कांडो में डी एस पी द्वारा समय सीमा के अंतर्गत सुपरविजन करने का उन्होंने निर्देश दिया l उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखंड के +2 विद्यालयों में भूमि की उपलब्धता के आधार पर अनु. जाति छात्रावास का निर्माण का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजना सुनिश्चित करें। साथ ही 76 महादलित टोलों में सामुदायिक भवन – सह- वर्क शेड बनाने का प्रस्ताव अंचलाधिकारी हरसिद्धि तथा तुरकौलिया को दिया गया । इस अवसर पर विधायक, ढाका, श्री पवन जायसवाल , विधायक, हरसिद्धि, श्री कृष्णनंदन पासवान ,अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी, डी एस पी मुख्यालय, डी सी एल आर सदर सहित सभी सरकारी, गैर सरकारी सदस्यगण उपस्थित थे ।

दो बोरा कपड़ा के साथ नेपाली तस्कर को एसएसबी ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *