जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर में अधिष्ठापित होर्डिंग्स/फ्लैक्स का लिया जायजा

बेतिया मीडिया हाऊस 25ता.संवाददाता।* जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने आज समाहरणालय परिसर में अधिष्ठापित होर्डिंग्स/फ्लैक्स का जायजा लिया और जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समाहरणालय मुख्य द्वार से लेकर अंतिम छोर तक सुव्यवस्थित तरीके से होर्डिंग्स/फ्लैक्स का अधिष्ठापन कराएं। नए होर्डिग/फ्लैक्स सहित मरम्मति योग्य होर्डिंग्स को चिन्हित करते हुए अधिष्ठापन एवं मरम्मति की दिशा में अविलंब कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिया कि होर्डिंग्स/फ्लैक्स अधिष्ठापन का कार्य विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए कराना सुनिश्चित करें। मानक का शत-प्रतिशत अनुपालन होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि नए होर्डिग/फ्लैक्स सहित मरम्मति योग्य होर्डिंग्स को चिन्हित कर अधिष्ठापन कराने हेतु अपर समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण माध्यम से प्रस्ताव समर्पित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि होर्डिंग/फ्लैक्स समाहरणालय परिसर आने वाले व्यक्तियों के लिए स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर हो, इसका विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, श्रीमती बेबी कुमारी, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

9.50 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *