डेंगू रोकथाम को लेकर डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने दिए कई निर्देश।

मधुबनी मीडिया हाऊस 28ता.संवाददाता।* डेंगू की रोकथाम को लेकर डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने दिए कई निर्देश।माईकिंग कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश।घर में साफ-सफाई पर ध्यान रखने एवं कूलर, गमले का पानी रोज बदलने का डीएम ने किया अपील।जलजमाव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव करने का दिया निर्देश

डेंगू वाले मच्छरों को बढ़ाने में एसी, कूलर व फ़्रिज ,गमले का पानी आदि की भूमिका महत्वपूर्ण ।बारिश के मौसम को देखते हुए जिले में डेंगू के नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में है । बीमारी से बचाव के लिए कई आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।डेंगू से बचाव एवं रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभाग जे अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए है । जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि माइकिंग कर लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक करें,उन्होंने इसको लेकर कचड़ा उठाव वाली गाड़ियों में लगी माइक का उपयोग करने का निर्देश दिया।. जिलधिकारी ने निर्देश दिया कि डेंगू के एक भी मरीज मिलने पर आसपास के 500 मीटर के परिधि में एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव करें , साथ ही स्थायी जलजमाव वाले जगहों पर एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की मरीज मिलने पर शहरी क्षेत्र में नगर निगम की ओर से छिड़काव कराना है, जबकि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा छिड़काव कराया जाना है. यह अभियान ठंड के मौसम आने तक चलता रहेगा.

सीबीसी, पटना द्वारा बेतिया राज कचहरी मैदान, बेतिया में आज से 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का शुभारंभ

*रैपिड रिस्पांस टीम का गठन करने का निर्देश : -*

जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे गंभीर रोग से निपटने के लिए जिले में रैपिड रिस्पोंस टीम का गठन करें ताकि जिला स्तर से लेकर सामुदायिक स्तर पर आम लोगों में इन रोगों के प्रति जागरूकता व इलाज की सटीक जानकारी दी जाए. साथ ही आपातकाल स्थिति में सक्रिय रहने की जिम्मेदारी इस टीम को दी जाए. गौरतलब हो कि डेंगू के मरीज के अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में मरीज के लिए सदर अस्पताल में 8 बेड , सभी चारों अनुमंडलीय अस्पताल में 4 बेड तथा 17 पीएचसी में 2 बेड आरक्षित किया गया है ।डेंगू वाले मच्छरों को बढ़ाने में एसी, कूलर औऱ फ़्रिज,गमले का पानी आदि की भूमिका महत्वपूर्ण:-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *