दीक्षांत समारोह पर दिखाएगी जाएगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म, तीन सदस्यीय टीम की देख-रेख में बन रही फिल्म

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 16ता.अवनीश श्रीवास्तव मोतिहारी । केन्द्रीय वि.वि प्रशासन ने अपने पहले दीक्षांत समारोह की सफलता को लेकर पूरी तैयारी झोंक दी है। गठित समितियां समारोह की सफलता को लेकर सक्रिय है। 19 अक्टूबर को गांधी प्रेक्षागृह में धूमधाम से समारोह मनाया जाएगा। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शामिल होंगी। विवि की ओर से समारोह स्थल पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाएगी जाएगी । इसमें विवि की यात्रा व उपलब्धियों को बताया जाएगा । तीन सदस्यीय कमेटी की देख-रेख में फिल्म बन रही। प्रो. रंजीत कुमार चौधरी चेयरमैन बनाए गए हैं। वहीं प्रो. अंजनी कुमार झा व जनसंपर्क अधिकारी शेफालिका मिश्रा की फिल्म निर्माण में सहभागिता होगी।जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह फिल्म 10 मिनट की होगी। इसमें विवि की यात्रा व उपलब्धियों को बताया जाएगा। विवि की ओर से सामाजिक व छात्र हित में हुए कार्यों को भी फिल्म में प्रत्यक्ष रूप से दिखाया जाएगा।शोभा यात्रा की आज व कल होगी रिहर्सल lजनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि दीक्षांत समारोह पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसको पुख्ता तैयारियों को लेकर कल यात्रा का रिहर्सल किया जाएगा। बैंड की टीम व शिक्षकों की मौजूदगी में शोभा यात्रा का पूर्वाभ्यास होगा। समारोह से पूर्व तैयारी बेहतर हो जाए, यह रिहर्सल का उद्देश्य है।

पटना प्रथम सोपान उत्तीर्ण स्काउट गाइड को मिला प्रमाणपत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *