पटना प्रथम सोपान उत्तीर्ण स्काउट गाइड को मिला प्रमाणपत्र

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 12ता.बिहार प्रखंड के टारी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया. विद्यालय परिसर में झंडातोलन के बाद स्काउट गाइड के छात्र छात्रा पद यात्रा करके किसान मजदूर उच्च विद्यालय टारी पहुंचे. पदयात्रा का नेतृत्व विद्यालय की प्राचार्या सुप्रिया द्विवेदी समेत सभी शिक्षकों ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ सीवान के अध्यक्ष बागिंद्र नाथ पाठक थे. उन्होंने सभी प्रथम सोपान उत्तीर्ण स्काउट गाइड को प्रमाण पत्र प्रदान किया. साथ ही स्काउट गाइड के महत्व को सभी छात्रों को बताया. माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने शिविर को संबोधित करते हुऐ स्काउट गाइड का लाभ व प्रथम से लेकर राष्ट्रपति अवॉर्ड तक पहुंचने के लिए स्काउट गाइड के उज्ज्वल भविष्य की कामना किए. पांच दिवसीय शिविर में स्काउट गाइड क्रियाशिलन के तहत स्काउट गाइड को झंडोतोलन विधि, मार्च पास्ट, गांठ बांधना स्काउट गाइड गतिविधि के माध्यम से छात्र- छात्राओं का सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला गया. शिविर में स्काउट की 6 टोलिया और गाइड की 2 टोलिया प्रतिभागी रही. शिविर का संचालन जिला संगठन आयुक्त भानु प्रताप ओझा ने किया. वहीं अभिनव कुमार द्विवेदी ने माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बागिन्द्र नाथ पाठक व सचिव मनन सिंह समेत उच्च विद्यालय के प्राचार्य को सम्मानित किया. अंग वस्त्रत्त् देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव कामेश्वर ओझा ने किया.

दो अलग-अलग स्थानों से बाइक व कार पर ले जा रहे शराब की खेप के साथ चार गिरफ्तार, भेजे गये न्यायिक हिरासत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *