डॉ उमा कांत सिंह बने अंडर 18 भारतीय बास्केटबॉल वूमेन टीम के कोच 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ के पूर्व खिलाड़ी डॉ उमा कांत सिंह को अंडर -18 भारतीय वूमेन टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उन्हें बास्केटबॉल अंडर 18 वूमेन नेशनल टीम का कोच बनाया गया है। इस नये कृतिमान के साथ डॉ उमाकांत सिंह ने साबित कर दिया कि बोकारो ना सिर्फ झारखंड की शैक्षणिक राजधानी है बल्कि खेल जगत की उभरती राजधानी का भी स्थान हासिल कर रहा है।बोकारो के इतिहास में यह पहला मौका है, जब कोई बास्केटबॉल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर लगातार दूसरी बार भारतीय टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम का प्रशिक्षण चेन्नई में प्रारंभ हो चुका है । डॉ उमाकांत सिंह बतौर कोच प्रशिक्षण प्रारंभ कर चुके है । इसके लिए डॉ उमाकांत सिंह ने खिलाड़ियों के साथ तैयारी शुरू कर दी है। और भारतीय टीम के सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए पूरे जोश, तकनीक के साथ प्रशिक्षण प्रारंभ कर रहे है। यह प्रशिक्षण 15 अक्टूबर से 8 नवम्बर तक जारी रहेगा। तत्पश्चात भारतीय टीम दुबई में अपने खेल तकनीक को और बेहतर बनाने के लिए कई मैच खेलेगी। उसके बाद टीम फ़िबा एशिया चैंपियनशिप के लिए रवाना होगी।डॉ उमाकांत मध्य प्रदेश गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज वेदान, सिंगरौली के स्पोर्ट्स ऑफिसर के तौर पर पद स्थापित है। बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव संजीव सिंह ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिये गौरव का क्षण है। डॉ उमाकांत के कठिन परिश्रम, लगन और एकाग्रता के कारण यह सफलता प्राप्त हुई है। आज खेल के क्षेत्रों में यह एक आदर्श एवं मिशाल है। डॉ उमाकांत की सफलता पर बोकारो सहित झारखंड के खेल प्रेमियों में अपार खुशी है। बास्केटबॉल संघ के सभी वरीय अधिकारियों एवम खेल प्रेमियों ने डॉ उमाकांत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सचिव संजीव सिंह के साथ साथ सुधीर कुमार, बिनोद कुमार, निखिल ओझा, हारून अंसारी, कौशल सिंह, रण विजय ओझा, निशांत, सार्थक, आयुष, आकाश, रवि, सनी एवम अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।

लोकहित अधिकार पार्टी के नेता हरिनाथ साहू ने कांके BDO से मिलकर दी बधाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *