सियारी पंचायत के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजलापूर्ति बाधित

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत के करमाली टोला में स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजलापूर्ति पिछले 8 दिनों से बंद है। इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्षेत्र के सियारी, दारिदाग,ओचो, डुमरी बिहार, गोसे आदि गांवों में पेयजलापूर्ति होती है। पेयजलापूर्ति बाधित होने के बाद ग्रामीणों के बीच भीषण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण पेयजल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, दूर दराज के क्षेत्रो से पेय जलापूर्ति कर रहे हैं। इस संबंध में मुखिया रामवृक्ष मुर्मू ने बताया कि करमाली टोला से होकर 11 हजार वॉल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार गुजरा है, लगातार आंधी व बारिश के कारण लगभग 5 दिन पूर्व वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जोड़ा गया दो बिजली का पोल गिर गया है। इस कारण पर पेयजलापूर्ति बंद है। उन्होंने कहा कि इस 11 हजार वोल्ट के तार से ढेन्ढे में बोकारो नदी के किनारे निर्माणाधीन इंटेकवेल में भी कनेक्शन दिया गया है। फिलहाल यह निर्माणाधीन इंटेकवेल से पेयजलापूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इस इंटेक वेल का बिजली का कनेक्शन काटकर सियारी पंचायत के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जोड़ने से सियारी पंचायत में ग्रामीणों के बीच पेयजलापूर्ति सुचारू रूप से चालू हो जाएगी। मुखिया रामवृक्ष मुर्मू ने इस समस्या से बिजली विभाग के कनीय अभियंता को अवगत कराया है। कनीय अभियंता ने इस समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।










