ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में चालक की मौत और खलासी की स्थिति गंभीर

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 5ता.नवादा। नवादा ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में चालक की मौत हो गई है. जबकि खलासी की स्थिति गंभीर है. हादसा नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबिका बीघा के समीप की है. जहां पर तेज रफ्तार से खीरा लदे पिक अप वाहन सड़क किनारे खड़ी एक ट्राली ट्रक से टकरा गई . मृतक चालक की पहचान बेगुसाराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिव दयाल यादव के रूप में की गई है. घायल खलासी बेगुसाराय जिले के ही भगवान पुर का निवासी नीतीश कुमार है. मुफस्सिल थाना में तैनात एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि खीरा लदे पिकअप वाहन हजारीबाग से बेगुसाराय की ओर जा रहा था . तभी थाना क्षेत्र के अंबिका बीघा के समीप सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में जोड़ दार टक्कर मार दी. पुलिस ने मृतक चालक और घायल खलासी के परिजन को इस की सूचना भेज दी गई है. पिकअप वाहन के खलासी को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कालेज भेज दिया गया

हिसुआ विधायक के आवास से एक युवक का शव बरामद हुआ है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *