पूर्व केंद्रीय मंत्री ने चंपा के पौधा का किया रोपण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 18ता.अवनीश श्रीवास्तव मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने गांधी ऑडिटोरियम के निकट राजा बाजार, कचहरी मार्ग में चम्पा के पौधे का रोपण किया। उक्त मार्ग में श्री सिंह के साथ मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, जिला महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने 75 चम्पा के पौधे का रोपण किया। उक्त अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि कल गांधी ऑडिटोरिय में आयोजित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। उनके स्वागत के लिए शहर सजधज कर तैयार है। जिला प्रशासन एवं विश्वविधालय ने स्वागत की अच्छी तैयारी की है। पुलिस प्रशासन की भी पूरी मुस्तैदी दिख रही है ।श्री सिंह ने कहा कि आज चंपा के 75 पौधों का रोपण किया गया। चंपा चंपारण की पहचान है। चंपारण को चंपाकारण्य भी कहा जाता है जिसका अर्थ है चंपा का वन। साथ चम्पा एक औषधीय वृक्ष भी है। जिसकी महत्ता आयुर्वेद में व्याख्यायित है।

डाॅ. नीतू कुमारी नूतन का राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित आलेख कर रहा नये कीर्तिमान स्थापित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *