पोषण माह अभियान 30 सितम्बर तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा : डीएसडब्ल्यूओ

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार पोषण माह अभियान एक सितम्बर से 30 सितम्बर पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अवसर पर प्रखंड कार्यालय पेटरवार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहिका, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के साथ पोषण माह 2024 का प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर विधायक गोमिया डॉ लंबोदर महतो, डीपीएम जेएसएलपीएस प्रकाश रंजन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पेटरवार के समस्त कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा पोषण माह अंतर्गत गतिविधि का आयोजन किया जाकर व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें क्षेत्रान्तर्गत उर्पाजित होने वाली मौसमी सब्जियों से निर्मित व्यंजन तथा विभाग द्वारा उपलब्ध करवाये जा रहे टीएचआर से विभिन्न व्यंजन बनाये जाकर प्रदर्शनी में रखे गये । इसी प्रकार क्षेत्रान्तर्गत मौसमी फलों आदि की भी प्रदर्शनी लगाई गई । इस दौरान समस्त कार्यकर्ता/सहायिकाओं द्वारा अपने-अपने द्वारा बनाये गये व्यंजनों के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को विस्तृत से बताया गया एवं ऐसे पोषाहार गृहण करने से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया । साथ ही *कार्यक्रम में पारंपरिक खाद्य पदार्थों के महत्व एवं लाभ पर प्रकाश डालते हुए अम्मा की रसोई” पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थ से बने विभिन्न पारंपरिक खाद्य पदार्थों जैसे मकई, रागी, उड़द दाल, चना दाल, मूंगफली, गुंधली, चावल की प्रस्तुति की गई। एक उत्पाद अनेक खाद्य पदार्थों के आधार पर तीन पुरस्कार दिए गए।
• प्रथम पुरस्कार: रागी – रागी बर्फी, केक, इडली, चीला, रोटी।
• दूसरा पुरस्कार: गुंधली (मोटा अनाज) – उपमा, लड्डू, खीर, खिचड़ी, हलवा, इडली
• तीसरा पुरस्कार: मकई – रोटी, गुलगुला, चटनी, पकौड़ी, खीर* से बने पदार्थों को दिया गया। 
• अभियान 30 सितम्बर तक : कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्त ने बताया कि पोषण अंतर्गत होने वाली प्रतिदिन की गतिविधियों के आयोजन के बारे में समस्त कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं एवं उपस्थित गर्भवती/धात्रीमाताओ को मेलेट्स (मोटे अनाज) एवं मौसमी फल, सब्जियों आदि के सेवन के बारे में समझाया। साथ ही बताया कि यह अभियान 30 सितम्बर तक प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों आयोजित किया जाएगा।










