जिला गंगा समिति सोनभद्र के तत्वाधान में पृथ्वी दिवस

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र- जिला गंगा समिति सोनभद्र के तत्वाधान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विंध्य कन्या पीजी कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में शपथ ग्रहण संगोष्ठी और मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नमामि गंगे परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र कुमार गौतम क्षेत्रीय वन अधिकारी अभिषेक यादव, (चुर्क रेंज), शुभम सिंह (जे आर एफ ) प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड सोनभद्र, एस पी सिंह, विनोद सिंह (वन दरोगा) चुर्क रेंज, जिमदार दास (स्टेनो) वन विभाग सोनभद्र व अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए।
कॉलेज के प्राचार्य शिक्षक गण के साथ 100 से अधिक विद्यार्थियों ने कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत डीपीओ महेंद्र गौतम व आर ओ अभिषेक यादव द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गयी। प्रतिभागियों ने भाषण वा गीत पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रस्तुत किया। जे आर एफ शुभम सिंह के द्वारा पर्यावरण पर पड़ने वाले प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे मे बताया। रेंज ऑफिसर अभिषेक ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधे लगाने का अवहाँन किया और पृथ्वी को ग्लोबल वर्मिंग से हो रही क्षति के बारे मे विस्तार पूर्वक व्याख्या की। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र गौतम के द्वारा पृथ्वी दिवस 2024 की थीम PLANET vs PLASTIC के बारे मे जानकारी दी और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करने हेतु सभी को शपथ दिलाई वा मानव श्रखला बनाकर पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के प्रतिबन्ध का संकल्प लिया।

सोनभद्र-सड़कों की मरम्मत, गढ्ढा मुक्त व अभियान चलाक ओवरलोड गाड़ियों की करायी जाये जाॅच-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *