पूर्वी फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन 17 नवंबर को,ख्याति प्राप्त कलाकार अपने फन का करेंगे प्रदर्शन

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस 16ता.मोतीहारी (पूर्वी चम्पारण) पूर्वी फेस्टिवल कार्यक्रम को लेकर गांधी संग्रहालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वही 17 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम पर प्रकाश डाला गया। वही कार्यक्रम नगर स्थित बापू सभागार, राजा बाजार में देश विदेश में ख्याति प्राप्त
कलाकारों का आगाज 17 नवंबर को हो रहा है । वही भाग्य नारायण चौधरी आयोजन पूर्वी फेस्टिवल ने बताया कि अपने अपने फन का प्रदर्शन दिन के 3.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक किया जायेगा । वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह उदघाटन कर्ता पिपरा कोठी स्थित एस एस बी 71 के कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार होंगे। जिन्होंने अपनी सहमति स्वीकृति प्रदान की है। कार्यक्रम पूर्वी फेस्टिवल , जो भारत और बिहार के महान पर्व त्योहार दीपावली और छठ के बीच लंदन की सांस्कृतिक
संस्था कालासुधा के सौजन्य से हो रहा है।गाँधी ऑडिटोरियम , मोतिहारी में महान एवं देश विदेश में
ख्याति प्राप्त कलाकार पंडित देवाशीष चक्रवर्ती, पंडित प्रेम कुमार, तेजस्विनी
दिगंबर वारणेकर, शनिश कुमार ज्ञावली, देवादित्य चक्रवर्ती, दुर्जय भौमिक, डा.पंकज कुमार, आदित्य दीप, पंकज राज, संदीपन मुखर्जी सहित अन्य द्वारा अपने अपने फन प्रदर्शित करेंगे। ज्ञातव्य है कि इस कार्यक्रम में हजारों गण मान्य व्यक्तियों, कला प्रेमियों, अधिवक्ताओं, चिकित्सको, प्राध्यापको, को आमंत्रण पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। हार्डिंग्स, पोस्टर लगाये गए हैं ताकि कला प्रेमिगण पसंदीदा कार्यक्रम में हिस्सा ले सकें।उक्त मौके पर नासीर खान, सामाजिक कार्यकर्ता, अशोक कुमार कुशवाहा, संजय सत्यार्थी,राजीव कुमार, संजीव कुमार, अभिलाषा निगम, रंजीत गुप्ता आदि शामिल थे। इसकी जानकारी भाग्यनारायण चौधरी मुख्य आयोजन कर्ता ने दी।

सरस्वती पूजा के अवसर बेतिया एसपी द्वारा बड़ी करवाई, 316 डीजे साउंड बॉक्स जप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *