स्कूलों की छुट्टियों पर शिक्षा विभाग की चली कैची नोटिफिकेशन जारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 31ता.पटना।बिहार में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन पर विवाद खड़ा हो गया शिक्षा विभाग की ओर से इस बार पूरे साल की छुट्टियों को लेकर कैलेंडर जारी नहीं किया गया केवल सितंबर से दिसंबर तक की संशोधित छुट्टियों के बारे में नोटिफिकेशन जारी किया गया है सरकार की ओर से जारी नए संशोधित कैलेंडर में पहले की तुलना में छुट्टियां को कम कर दिया गया है जानकारी के मुताबिक पहले के कैलेंडर के मुताबिक इन चार महीना छुट्टियों की संख्या ज्यादा होती थी लेकिन नए कैलेंडर के हिसाब से देखे तो इस साल अगले 4 महीने में छुट्टियों की संख्या कम कर दी गई है पहले जहां दिवाली से लेकर छठ पर्व तक स्कूल बंद रहते थे अब मात्र 2 दिन ही स्कूल बंद रहेंगे यही नहीं कृष्ण जन्माष्टमी पर मिलने वाली छुट्टियां भी खत्म कर दी गई है छुट्टियों में कमी का शिक्षकों ने विरोध किया है शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा विभाग का कैलेंडर सरकार की मनमानी को दर्शाता है शिक्षकों को कहना है कि देश के कई राज्यों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर स्कूल बंद रहते हैं लेकिन बिहार में अब स्कूल खुले मिलेंगे

महापौर ने किया नगर निगम क्षेत्र की आधे दर्जन विकास योजनाओं का उद्घाटन और दो योजनाओं का शिलान्यास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *