शौच करने गई वृद्ध महिला को हाथियों ने किया घायल 

हाथियों के झुंड़ के आतंक से दहशत में जी रहे ग्रामीण वासी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया : गोमिया प्रखंड के बडकीपुन्नू निवासी धनेश्वर साव की पत्नी लीला देवी 72 वर्ष को हाथी के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया । रात में शौच के लिए घर के बाहर निकली थीं। तभी बडकी पुन्नू के बीच गाँव लालू होटल के समीप गाँव पास कर रहे हाथियों के झुंड ने उक्त वृद्ध महिला को धक्का दे दिया जिसके वजह से उस महिला को पैर और हाथ में चोट आई है। जिसका इलाज रामगढ़ के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। यहां के ग्रामीणों का कहना है की अब तो शाम होते ही घर से बाहर निकलने में बहुत डर सा लगा रहता है की पता नहीं कब किस तरफ से हाथियों के झुंड से मुलाकात हो जाय। इसीलिए पूरे क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। साथ ही इतने प्रत्येक दिन घटना होने के बाद भी वन विभाग की ओर से कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महुआटांड़ थाना क्षेत्र में हाथियों का आतंक से परेशान है । प्रत्येक दिन किसी न किसी को हाथियों का प्रकोप झेलना पड़ रहा है । मालूम हो कि मंगलवार को 17 वर्षीय युवक सानू कुमार को घायल कर दिया था।

दुमका-अयोध्या में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शांति समिति की बैठक 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *