गोमिया के मध्य दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी तिथि से लगेगा मेला व मीना बाजार

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : प्रखंड के गोमिया पंचायत अंतर्गत मध्य दुर्गा मंदिर (गंधुनिया अहरा) में सप्तमी तिथि की सुबह को मंदिर का पट खोला गया। जिसके बाद मंदिर के पुजारी अजय पांडेय व अभिषेक पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दैनिक पूजन किया गया। तत्पश्चात मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। शोभा यात्रा महतो टोला, गोमियाडीह, कुम्हार टोला, गोमिया बस्ती आदि जगहों का भ्रमण करते हुए भगत अहरा तालाब पहुंचा। जहां पुजारी अजय पांडेय व अभिषेक पांडेय ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता का बिलुवा अभिमंत्रण कर डोली में मध्य दुर्गा मंदिर लाया गया। तत्पश्चात माता के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि का प्राण प्रतिष्ठा कर दिव्य श्रृंगार के साथ विधिवत पूजन किया गया। इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर में माता के दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर समिति के पदाधिकारीयों ने बताया कि यहां मंदिर परिसर के मैदान में अष्टमी तिथि से दशमी तिथि तक मेला का आयोजन किया जा रहा है। यहां मीना बाजार भी लगाया जा रहा है। सप्तमी तिथि की रात्रि 10:30 बजे से नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं नवमी तिथि को महा रामनवमी के अवसर पर यहां अखाड़ा का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के सात गांवों के जुलूस पहुंचेंगे। अखाड़े में खिलाड़ी लाठी भांजेगे और अपना करतब दिखाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को समिति के द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। दशमी तिथि की संध्या 4 बजे से भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर द्वारिका रवानी, रोहित यादव, राजकुमार यादव, कोपेश्वर यादव, ललित यादव, नरेश यादव, अंकुश भंडारी, अनिल यादव, रामचंद्र स्वर्णकार, प्रदीप यादव, धीरज यादव, सुरेंद्र प्रजापति, शेखर यादव, जितेंद्र यादव, बिंदेश्वरी गुप्ता, संजय स्वर्णकार, शंकर स्वर्णकार, दिनेश यादव, सुंदर रवानी, राहुल वर्मा, मंटू रवानी, पिंटू कुमार, राजन स्वर्णकार, सूरज यादव सहित कई लोग मौजुद थे।

मुख्यमंत्री ने दुमका में 23 सड़क परियोजनाओं की दी सौगात!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *