पेइचिंग में सुपरचार्जिंग स्टेशनों का तेज निर्माण

बीजिंग, 22 फरवरी (आईएएनएस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में इस साल नवीन ऊर्जा वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधाओं का तेजी से निर्माण किया जाएगा। सुपरचार्जिंग स्टेशनों की संख्या 1,000 से अधिक करने की योजना है।

पेइचिंग ने हाल में वर्ष 2025 में अंतर्राष्ट्रीय हरित अर्थव्यवस्था के बेंचमार्क शहर का निर्माण करने के लिए मुख्य कार्य जारी किए। इसके अनुसार पेइचिंग में बुद्धिमान कनेक्टेड नवीन ऊर्जा वाहन उद्योग के विकास को लगातार बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ऊर्जा आपूर्ति के बुनियादी संस्थापनों की सेवा क्षमता में व्यापक सुधार किया जाएगा।

बताया जाता है कि वर्ष 2024 के अंत से पहले पेइचिंग के 15 जिलों में 65 सुपरचार्जिंग स्टेशनों और सुपरचार्जिंग पाइलों का निर्माण शुरू हो चुका है। एक सेकंड की चार्जिंग से एक किलोमीटर की यात्रा करने की चार्जिंग गति प्राप्त की जाएगी।

पेइचिंग के विकास और सुधार आयोग के ऊर्जा विभाग के उप प्रमुख छन योंगशंग ने कहा कि चार्जिंग का समय करीब एक घंटे से घटाकर 15 से 20 मिनट तक कम किया जाएगा। इससे चार्जिंग अनुभव में बड़ा सुधार आएगा।

गौरतलब है कि इन परियोजनाओं का निर्माण पूरा होने के बाद पेइचिंग में नवीन ऊर्जा वाहनों के लिए ऊर्जा आपूर्ति की गति स्पष्ट रूप से उन्नत होगी और नवीन ऊर्जा वाहन का प्रयोग व्यापक बनेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

कोलकाता आरजी कर अस्पताल में जो हुआ वह लज्जित करने वाला: मोहन भागवत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *