प्रथम दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 2024

Media House Ranchi. महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए उन्हें कई तरह के पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। इनमें पानी, कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन, और खनिज शामिल हैं। उन्होंने कहा पेट भरना केवल भूख नहीं है बल्कि सभी तत्वों की सही मात्रा भोजन में शामिल होना ही सही आहार हैं। महिलाओं के शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए नियमित मौसमी फल का सेवन करें। फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ताकत देने के साथ शरीर को एनर्जी भी देते हैं। महिलाओं में ज्यादातर एनीमिया की समस्या देखी जाती है। एनीमिया की गंभीर स्थिति में थकान, कमज़ोरी ,चक्कर आना और सुस्ती इत्यादि समस्याएँ होती हैं। आहार में पर्याप्त आयरन नहीं खाते या अवशोषित नहीं करते हैं, या आपको रक्त की कमी का अनुभव होता है। घातक और B12 की कमी से होने वाला एनीमिया विटामिन B12 की कमी के कारण होता है। इस कमी को संतुलित आहार लेकर ठीक कर सकते हैं।

इसके साथ-साथ मोटापा और कुपोषण विषय पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने उपस्थित महिलाओं को कहा कि 3जी याद रखें – GO, GROW, GLOW FOODS

Go Foods: कार्बोहाइड्रेट, मेवा और तेल यह हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Grow Foods: प्रोटीन शरीर के निर्माण के लिए।

Glow Foods: विटामिन और खनिज सुरक्षा प्रदान करने वाले हैं ।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर यूनिसेफ की ओर से डॉक्टर वंदीता ने निम्न विचार व्यक्ति किये :
डॉक्टर वंदिता ने बताया कि महिलाओं को कई तरह की ऐसी आम बीमारियां होती हैं जिनका पता उन्हें शुरुआती स्टेज में नहीं मिल पाता है जैसे थायराइड ,ब्लड प्रेशर एनीमिया और शुगर। उन्होंने कहा अगर आप नियमित तौर पर अपने डॉक्टर से रूटीन चेकअप कराते हैं तो इन परेशानियों से आप आसानी से निपट सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत में कैंसर की समस्याएं बहुत तेजी से बढ़ रही है जिसमें सबसे अहम है महिलाओं में होने वाला स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर। उन्होंने बताया कि कैंसर के लक्षणों को शुरुआती दौर में पहचानना उसका बचाव है लेकिन कैंसर के लक्षण शुरुआती दौर में आमतौर पर नहीं पकड़ में आते हैं इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर रुटीन चेकअप करवाएं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त के साथ की बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *