श्रमायुक्त का साफ निर्देश मजदूरो की सारी मांगे जायज और कानूनसंमत, सभी मांगें होगी पूर्ण

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : इस्पात संयंत्र के कोक-ओवन, ब्लास्ट फर्नेस तथा ट्रैफिक विभाग में दिनांक 05 सितम्बर 2025 को क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ सम्बद्ध हिन्द मजदूर सभा द्वारा आहुत पूर्ण हड़ताल पर सहायक श्रमायुक्त के समक्ष त्रिपक्षीय वार्ता तथा मजदूरो के लम्बित मांगो पर सेल/ बोकारो प्रबंधन को सहायक श्रमायुक्त के बिन्दुवार दिशानिर्देश की जानकारी देने को लेकर युनियन के प्रधान कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।  श्री सिंह ने बताया कि हड़ताल पर संज्ञान लेते हुये सहायक श्रमायुक्त ने 03 सितम्बर को अपने धनबाद कार्यालय पर बोकारो प्रबंधन तथा युनियन प्रतिनिधियो की बैठक बुलाई थी। सहायक श्रमायुक्त ने लगातार चली साढ़े छः घन्टे की मैराथन बैठक में प्रबंधन को जमकर लताड़ लगाते हुये बिन्दुवार सभी मांगों पर बिल्कुल स्पष्ट निर्णय दिया है। बैठक में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक कोक-ओवन के.एन.झा, महाप्रबंधक यातायात विभाग राजेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक ब्लास्ट फर्नेस शशिकांत, महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध प्रभाकर के साथ मानव संसाधन विभाग के उज्जवल कुमार, अभिषेक तथा मनोरंजनी मौजूद थे वहीं संघ के महामन्त्री राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में युनियन की ओर से सुभाष चंद्र कुंभकार, शशिभूषण, अम्बेदकर, मो इरफान, संतोष कुमार, जुम्मन खान, नागेंद्र सिन्हा,आनंद कुमार, हरेराम,मो सिराज,अमित यादव, नितेश कुमार मौजूद थे।

युनियन की मुख्य मांगे निम्न है:-

1)इन्सेंटिव रिवॉर्ड स्कीम पर प्रबंधन का पक्ष रखते हुये महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध ने कहा कि कमिटी का गठन हो चुका है,हम शीघ्र हीं इन्सेंटिव रिवॉर्ड स्कीम की खामियो को दूर कर नये स्कीम को लागू करेंगे। युनियन की ओर से महामन्त्री ने पक्ष रखते हुये कहा कि इनके पास कोई कमिटी नहीं है ना हीं ये इस पर गंभीर हैं। सहायक श्रमायुक्त ने प्रबंधन को कडे शब्दो में साफ निर्देश देते हुये कहा कि टाल मटोल की नीति यहाँ नहीं चलेगी। 22 सितम्बर तक का समय आपको दिया जा रहा है आप स्पष्ट करें कमिटी में कौन-कौन सदस्य हैं और स्कीम के पुनर्गठन की दिशा में कमिटी की वास्तविक रिपोर्ट क्या है?

भारी वर्षा की चेतावनी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट,उपायुक्त ने वरीय पदाधिकारियों को दिया विभिन्न सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश

2)ईएसआईसी से बाहर हो चुके ठेका मजदूरो के ईलाज पर युनियन द्वारा उठाये गये सवाल पर सहायक श्रमायुक्त ने प्रबंधन को आड़े हाथ लेते हुये कहा कि बहुत दुख की बात है कि इतने प्रतिष्ठित संस्थान में आज के दौर में भी मजदूर चिकित्सा से मरहूम हैं। 22 सितम्बर तक वैकल्पिक चिकित्सा हेतु ठोस निर्णय लीजिये अन्यथा कार्यवाही के लिये तैयार रहिये।

3)युनियन के ठेका मजदूरो के ग्रेड प्रमोशन की मांग पर सहायक श्रमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुये कहा कि वर्षो से ठेका मजदूर एक हीं ग्रेड में कार्य कर रहें हैं आपके पास ठेका मजदूरो के लिये कोई प्रमोशन पाॅलिसी नहीं है,अविलम्ब मजदूर हित मे पाॅलिसी बनाकर कार्यालय को सूचित करें।

4)संघ के महामन्त्री ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुये कहा कि ड्युटी से एक घंटा पूर्व और ड्युटि से एक घंटा बाद की अवधि ड्युटि है,मगर ठेका मजदूरो के लिये बोकारो प्रबंधन सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी मानने से इंकार कर रही है।सहायक श्रमायुक्त ने साफ कहा इसमे किसी प्रकार की किन्तु परन्तु की तो बात हीं नही है,ड्यूटी के एक घंटा पूर्व और एक घंटा बाद जो नियम नियमित मजदूरो के लिये है वही नियम ठेका मजदूरो के लिये भी है।आज से इस पर अमल हो।

5) ठेका मजदूरो के ग्रेच्युटी के युनियन की मांग पर  सहायक श्रमायुक्त ने प्रबंधन को निर्देशित करते हुये कहा कि आप मजदूर को ग्रेच्युटी से वंचित नहीं रख सकते हैं, सभी मजदूर ग्रेच्युटी के पात्र हैं।ग्रेच्युटी मे टाल मटोल होगा तो श्रम कार्यालय स्वयं हस्तक्षेप कर मजदूरो को ग्रेच्युटी की व्यवस्था करेगा।

डीईओ सह डीसी ने आसमान में लहराया हॉट एयर गुब्बारा, मतदान करने की अपील 

6) युनियन के हड़ताल नोटिस में मजदूरो के सुरक्षा से संबंधित बिन्दु पर संज्ञान लेते सहायक श्रमायुक्त ने प्रबंधन स्पष्ट रूप से कहा कि मजदूरो के स्वास्थ और सुरक्षा पर लापरवाही दण्डनीय अपराध है।व्यवस्था में सुधार कीजिये आपको मजदूरो के जान से खेलने का कोई अधिकार नहीं है।

इसके अतिरिक्त हड़ताल नोटिस मे वर्णित सभी बिन्दुओ पर माननीय सहायक श्रमायुक्त ने प्रबंधन को निर्देश देते हुये कहा आपके पास 22 सितम्बर तक का समय है,22 सितम्बर को मेरी अगली सुनवाई बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रांगण में होगी जिसमे सम्बद्ध दस्तावेजो के साथ प्रबंधन के शीर्ष अधिकारी तथा युनियन पदाधिकारियो की उपस्थिति अनिवार्य है। सहायक श्रमायुक्त ने युनियन से अपील करते कहा कि मजदूरो की सारी मांगे जायज और कानूनसंमत है,आप 22 सितम्बर तक का समय दें सभी मांगें पूर्ण होंगी। युनियन ने सहायक श्रमायुक्त के अपील पर सहमति जताते हुये 05 सितम्बर को होने वाली हड़ताल को 22 सितम्बर तक आगे बढ़ाने आश्वासन दिया।

प्रेस वार्ता में श्री सिंह के साथ रमेश राय, सुभाष चंद्र कुंभकार, शशिभूषण, विपिन कुमार सिंह, अम्बेदकर,शम्भु प्रसाद,राजेश महतो, पिन्कु कुमार, उज्जवल कुमार, हलधर गोस्वामी,राजेश कुमार, दीपक रंजन,अखिलेश सिंह,संतोष कुमार, श्लोक कुमार सिंह, जुम्मन खान, हरेराम,बासुदेव कुम्भकार, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *