नरकटियागंज विधानसभा से जिले के इतिहास में पहली बार एक किन्नर ने ठोका ताल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बेतिय।बड़ी खबर बेतिया से है जहां नरकटियागंज विधानसभा से किन्नर माया रानी ने चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में कौन कहे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। पश्चिम चंपारण के इतिहास में पहली बार किन्नर समाज के किसी व्यक्ति ने चुनाव लड़ने की घोषणा किया है। पिछले दिनों किन्नर माया रानी द्वारा घोषणा के बाद एक विशाल रैली निकाली गई। जिसमें प्रदेश के किन्नर समाज के साथ साथ स्थानीय लोग भी रैली में शामिल हुए। रैली नगर के गोपाला ब्रह्म स्थान से निकल कर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए धूमनगर चौक पर पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया। वही नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर माया रानी का स्थानीय लोगों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। नरकटियागंज के लिए यह रैली ऐतिहासिक रही। गाजे बाजे के साथ निकली रैली में किन्नरों के डांस रैली को रोचक बना दिया था।

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री के 136 वी जयंती को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *