बकुलहर पंचायत में खेल मैदान के निर्माण का हुआ शिलान्यास

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया। चनपटिया प्रखंड के बकुलहर पंचायत स्तिथ संस्कृत विद्यालय में गुरुवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत खेल मैदान निर्माण का शिलान्यास किया गया।मुखिया प्रतिनिधि इंद्रेश कुशवाहा शिक्षक सुरेंद्र खरवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर खेल मैदान का शिलान्यास किया।मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि यह योजना कुल 998709 रुपए की है। इस राशि से खेल मैदान का निर्माण होना है।वही शिक्षक सुरेंद्र खरवार ने बताया कि कैंपस में खेल मैदान का निर्माण होने से छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित हैं। यह कार्य 2024-25 वित्तीय वर्ष में पूरा कर दिया जाएगा। जिससे सभी छात्र मानसिक, शारीरिक एवं स्वच्छ वातावरण में इस खेल मैदान का लुफ्त ले सकेंगे। मौके पर कनीय अभियंता विजय कुमार,पीआरएस सुशील कुमार

पीटीए धर्मेंद्र कुमार, कार्यपालक सहायक राजकुमार सोनी,वार्ड सदस्य राजू बैठा सहित ग्रामीण मौजूद थे।

सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जुबानी हमला बोला,नीतीश कुमार (भाजपा) पर थूकने का दुस्साहस नहीं करेंगे क्योंकि ऐसा करने वाला खुद ही अपना चेहरा गंदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *