सियारी में हेल्पिंग इंडिया फीडिंग इंडिया संस्था द्वारा नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत सचिवालय में हेल्पिंग इंडिया फीडिंग इंडिया (हाई फाई) संस्था द्वारा निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता एवं सेनेटरी पैड का प्रयोग के महत्व को बताया गया। उचित खान पान, हाथ धुलाई का तरीका भी बताया गया। यूनिसेफ सहयोगी संस्था आईडीएफ से अनुरोध अग्रवाल ने ग्रामीण किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी के समय स्वच्छता एवं कपड़े के प्रयोग से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया साथ ही बताया कि कैसे हम परंपरागत रूढ़िवादियों को तोड़कर छोटी छोटी बातों को जीवन में अपनाकर बीमार होने से बच सकते हैं एवं अपने परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं। प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से किशोरियों एवं महिलाओं में जागरूकता आती है। उन्होंने इस कार्यक्रम को पूरे पंचायत स्तर पर आयोजित करने के लिए संस्था से आग्रह किया। पंचायत के मुखिया रामबृक्ष मुर्मू ने भी हाईफाई संस्था के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ग्रामीण किशोरियों एवं महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सूरज अग्रवाल ने किया। मौके पर मुख्य रूप से संस्था के सदस्य सुनीता कुमारी,धीरज प्रजापति, प्रिंस प्रजापति, जल सहिया सीता देवी, रीना देवी, गुड़िया हांसदा सहित कई ग्रामीण महिलाएं व किशोरियां मौजूद थी।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता: मंत्री योगेंद्र प्रसाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *