झारखंड विधानसभा चुनाव के बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी रांची-राजनीतिक दल प्रचार अभियान में जुट गए हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

झारखंड की कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण के नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और तीसरे नंबर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का नाम हैं। वहीं, इस सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13वें नंबर पर हैं, इनसे पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का नाम है। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह चौथे स्थान पर हैं। इन्हें बनाया गया स्टार प्रचारक

1. नरेंद्र मोदी

2. जेपी नड्डा

3. राजनाथ सिंह

4. अमित शाह

5. नितिन गडकरी

6. शिवराज सिंह चौहान

7. हिमंता बिस्वा सरमा

8. बाबूलाल मरांडी

9. अमर कुमार बाउरी

10. लक्ष्मीकांत वाजपेयी
11. रवींद्र कुमार राय

12. धर्मेंद्र प्रधान

13. योगी आदित्यनाथ

14. मोहन यादव

15. स्मृति ईरानी

16. नायब सिंह सैनी

17. मोहन चरण मांझी

18. विष्णुदेव साय

19. अर्जुन मुंडा

20. नित्यानंद राय

यातायात विभाग कार्यालय समीप चलता है जुए का अड्डा, होता है जमावड़ा  

21. केशव प्रसाद मौर्य

22. सम्राट चौधरी

23. अन्नपूर्णा देवी

24. संजय सेठ

25. नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

26. कर्मवीर सिंह

27. चंपाई सोरेन

28. कड़िया मुंडा

29. दीपक प्रकाश

30. विद्युत वरण महतो
31. डॉ. निशिकांत दुबे

32. ढुलू महतो

33. शुभेंदु अधिकारी

34. आदित्य साहू

35. प्रदीप वर्मा

36. बालमुकुंद सहाय

37. सीता सोरेन

38. रामचंद्र चंद्रवंशी

39. मनोज सिंह

40. घुरन राम

वहीं, झारखंड के दूसरे चरण यानी अंतिम चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इस चरण के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं, इसकी अंतिम तिथि 29 अक्टूबर तक है। वहीं, 30 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *