गांधी जी ने आर्थिक और नैतिक स्तर पर मिली आजादी को असली आज़ादी बताया था- ब्रजकिशोर सिंह

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस 31ता.मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण)। बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व वर्तमान में जिला मुख्यालय स्थित गांधी संग्रहालय के सचिव ब्रजकिशोर सिंह ने रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए गांधी जी के विचारों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था। उस समय देश के राजनेता 15 अगस्त की तैयारी कर रहे थे परंतु उस समय गांधीजी कोलकाता में गरीब लोगों की समस्या का समाधान कर रहे थे। इसी बीच पत्रकारों ने जाकर गांधी जी से पूछा कि आप कोलकाता में हैं और देश के ज्यादातर राजनेता आजादी की खुशी दिल्ली में मना रहे हैं। इस सवाल के ज़बाब में गांधी जी ने कहा अभी पूरी आजादी नहीं मिली है। मैं पूरी आजादी तभी समझूंगा जब राजनीतिक, आर्थिक और नैतिक स्तर पर सभी देशवासियों को आजादी मिल जाए। यह तो राजनीतिक आजादी है। आर्थिक आजादी के लिए कुछ काम हुआ है और कुछ होना बाकी है तथा नैतिक आजादी के लिए अभी काफी कुछ करना बाकी है। श्री सिंह ने आगे बताया कि आज दुनिया में भारत के आम लोगों को ऊंचा उठाकर बराबरी पर ले जाने की आवश्यकता है।

सूरत-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में पहिये की घर्षण से आग लगते ही ट्रेन में अफरा तफरी मची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *