गोमिया महिला संकुल का वार्षिक समेलन सम्पन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत डाक बंगला परिसर में आयोजित गोमिया आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड गोमिया के वार्षिक आम सभा में हुईं। इस कार्यक्रम को गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी ने दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की ।इस दौरान संगठन की महिलाओं ने पूर्व विधायक बबीता देवी को भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर समिति की ओर से वर्ष भर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा संगठन को और सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। आजीविका समूह जैसी संस्थाएं महिलाओं को संगठित कर उन्हें न केवल आत्मनिर्भर बना रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही हैं। यह राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का ही परिणाम है कि आज महिलाएं स्वावलंबन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। आप सभी महिलाएं जिस समर्पण और लगन से काम कर रही हैं, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर गोमिया के बीडीओ महादेव कुमार महतो, प्रमुख प्रमिला चौड़े, सपना कुमारी , सहित कई महिलाएं उपस्थित थे।

पेटरवार में खनन विभाग ने सघन जांच अभियान चलाकर बालू ढुलाई करते तीन ट्रेक्टर को जप्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *