स्नातक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा बारहवे दिन कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण रूप से हुई सम्पन्न l

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l डॉ. एस के एस महाविद्यालय में बी.आर.ए बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर के तत्वावधान में स्नातक (सी.बी.सी.एस) प्रथम सेमेस्टर, सत्र – 2024 – 28 की परीक्षा 09/01/ 2025 से प्रारंभ है l 23/01/2025 को परीक्षा के बारहवें दिन डॉ. एस के एस महाविद्यालय, मोतिहारी परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 1069 में 42 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित व उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 1027 रही । वहीं दूसरी पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 1252 में 61 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित l उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 1191रही । परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई। यह जानकारी मोतिहारी डॉ. एस के एस महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. रंजना ने दी है ।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे









