विश्वकर्मा नारी शक्ति संगठन, लखनऊ द्वारा भव्य विश्वकर्मा पूजन समारोह का आयोजन

मीडिया हाउस लखनऊ – विश्वकर्मा नारी शक्ति संगठन, लखनऊ द्वारा भगवान विश्वकर्मा पूजन समारोह का भव्य आयोजन रामायना पैलेस, देवा रोड, लखनऊ में किया गया। समारोह में विश्वकर्मा समाज की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के पूजन-अर्चन एवं विधिवत पूजा के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से समाज, देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की।
समारोह में वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के योगदान और उनके द्वारा दिए गए निर्माण, तकनीक, शिल्प एवं सृजन के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वकर्मा समाज की महिलाएं आज सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज को नई दिशा और मजबूती प्रदान कर रही है।
समारोह के मुख्य अतिथि राधेश्याम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्व विश्वकर्मा एकता संकल्प फाउंडेशन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव शर्मा, डायरेक्टर टीसीएल, अंशु प्रियम शर्मा समाजसेविका मौजूद रहे।
विश्वकर्मा नारी शक्ति संगठन, लखनऊ की अध्यक्ष रजनी विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट कर उन्हें सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान भगवान विश्वकर्मा की महिमा, समाज की एकता और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संगठन की सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा समाज की एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प लिया। यशी विश्वकर्मा ने गणेश वंदना के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर प्रमुख रूप से महेन्द्र विश्वकर्मा, सरजू राम शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, राम मूरत विश्वकर्मा, अरविन्द विश्वकर्मा, राधेश्याम शर्मा, सुशील शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, विनोद शर्मा, दीपक झा, विजय विश्वकर्मा, निर्मला विश्वकर्मा, पूनम विश्वकर्मा, पुष्पा शर्मा, किरन विश्वकर्मा, मीना विश्वकर्मा, बीना विश्वकर्मा, विनीता विश्वकर्मा, रेनू शर्मा, उषा विश्वकर्मा, सुनीता विश्वकर्मा सहित विश्वकर्मा समाज की सैकड़ों महिलाएं व पुरूष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्वेता विश्वकर्मा ने किया।
कार्यक्रम का समापन भगवान विश्वकर्मा की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।







