बालिका दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का किया गया आयोजन

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह।राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नरकटियागंज सामाजिक संगठन ग्राम नियोजन केंद्र द्वारा किशोरियों एवं महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महेशपुर, सतवरिया,

बरगजवा , बिशुनपुरवा ,पुरैनीया, पिपरा, सलेमपुर,पोखरिया की 300 किशोरियों व महिलाओं की जांच की गयी। कार्यक्रम में ग्राम नियोजन केंद्र के परियोजना समन्वयक अरुणेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की 300 किशोरियों का हीमोग्लोबिन का जांच कराया गया था। जिसके आधार पर एनीमिया एवं अन्य संबंधित बीमारियों को लेकर यह शिविर का आयोजन किया गया। कार्यकम में डॉ सुप्रिया कुमारी, डॉ हिना सब्बीर, डॉ अनामिका ने किशोरियों को जांच करने के बाद किशोरियों को परामर्श दी।
रोटरी क्लब नरकटियागंज के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने भी किशोर संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा की विश्व स्वास्थ्य संगठन के संबंध में डॉक्टर नरेंद्, जिला सर्विलांस मेडिकल्स ऑफिसर ने विश्व संगठन के द्वारा किशोरी बालिकाओं को आयरन की गोलियां तथा अन्य बीमारियों से संबंधित दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल की नरकटियागंज इकाई विश्व स्वास्थ्य संगठन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आदि का विषेश सहयोग रहा। कार्यक्रम में संस्था के सत्येंद्र प्रसाद कुशवाहा, प्रियंका जायसवाल ,बहादुर माझी, धनंजय कुमार, तारकेश्वर प्रसाद, विजय नंदन कुमार, ओमप्रकाश ,पूनम कुमारी एनएम ,रम्भा कुशवाहा, फैसिलिटेटर,भगवानी देवी आशा, प्रतिमा देवी, गिरजा देवी, प्रतिमा देवी, उर्मिला देवी,मालती देवी, चंद्रशेखर पैथोलॉजी डॉ रितेश ओझा,राजा बाबू,नीरज कुमार संजय कुमार, स्नेहलता कुमारी, उपस्थित रहे।

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. अंबेडकर के अपमान के खिलाफ वामदलों ने किया विरोध मार्च

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *