ऐतिहासिक घुड़दौड़ पोखर (पताही) को पर्यटन स्थल के रूप में किया विकसित जाएगा

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल एवं अंचल अधिकारी पताही के साथ पताही अंचल के मदुमखेर पंचायत में स्थित ऐतिहासिक घुड़दौड़ पोखर का आज निरीक्षण कर जायाजा लिया गया। इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना है। घुड़दौड़ पोखर लगभग 1.75 km की लंबाई में विस्तृत है।
जिलाधिकारी के द्वारा पोखर सहित आस पास के क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लिया गया एवं अंचल अधिकारी पताही को इसे विकसित करने हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया, कर्मचारी एवं पंचायत सचिव की उपस्थित थे।

नौतन प्रखंड के ग्राम पंचायत राज पकड़िया एवं बैरिया प्रखंड के फुलियाखाड़ में सफलतापूर्वक जन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *