सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड सबा आजाद का हौसला बढ़ाते नजर आए ऋतिक रोशन

मुंबई, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद का उत्साह बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर सबा का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें गाते हुए देखा जा सकता है।

‘वॉर’ अभिनेता ने हाल ही में सबा को प्रोत्साहित करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके गाने का एक वीडियो शेयर किया।

इस पोस्‍ट के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “किलिंग इट।”

क्लिप में अभिनेत्री को अपने लाइव शो के दौरान गाते और नाचते हुए देखा जा सकता है।

यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की तारीफ की हो। वह अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें प्यार भरे संदेश देते हैं। पिछले महीने, ‘फाइटर अभिनेता’ ने सबा के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर की थी। जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्टर ने कई शानदार तस्‍वीरें शेयर की थीं।

ऋतिक और सबा की प्रेम कहानी 2022 में शुरू हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जोड़ा पहली बार ट्विटर पर तब जुड़ा जब अभिनेता ने सबा और एक रैपर का वीडियो लाइक और शेयर किया। सबा ने एक धन्यवाद संदेश के साथ जवाब दिया, जिससे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

उन्हें पहली बार फरवरी 2022 में एक डिनर डेट के दौरान एक साथ देखा गया था। उस वर्ष के अंत में उन्हें करण जौहर के 50वें जन्मदिन पर एक साथ देखा गया था।

ऋतिक के करियर पर नजर डालें तो वह जल्द ही अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित एक्शन-ड्रामा ‘वॉर 2’ में दिखाई देंगे।

क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे भारत और अमेरिका 

अभिनेता इस फिल्‍म में कबीर के रूप में अपनी भूमिका को दोहराएंगे।

आगामी एक्शन थ्रिलर में कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं, जो 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

–आईएएनएस

एमकेएस/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *