श्री सायुज्य क्रिया-योग महोत्सव में बोकारो सहित पूरे झारखंड से भाग लेंगे सैकड़ों साधक

नववर्ष उत्सव पर दिल्ली में निखिल-शिष्यों का होगा विराट समागम
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद जी महाराज ( डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली जी) की दिव्य छत्रछाया में दिल्ली के पीतमपुरा स्थित आरोग्यधाम में अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार (निखिल मंत्र विज्ञान) की ओर से दो-दिवसीय श्री सायुज्य क्रिया योग महोत्सव का आयोजन आगामी 28 और 29 दिसम्बर को होगा। नववर्ष के स्वागत में आयोजित इस शिविर में देश-विदेश से हजारों की संख्या में निखिल शिष्यों विराट समागम होगा। बोकारो, धनबाद, देवघर, रांची, गिरिडीह, जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड से सैकड़ों की संख्या में निखिल शिष्य उक्त शिविर में भाग लेंगे। साधकों को परमपूज्य गुरुदेव श्री नंदकिशोर श्रीमाली जी गुरु दीक्षा के साथ-साथ श्री सायुज्य क्रियायोग की विशेष शक्तिपात दीक्षा प्रदान करेंगे। सिद्धाश्रम साधक परिवार, बोकारो के अध्यक्ष पी एन पांडेय एवं महासचिव विजय कुमार झा ने संयुक्त रूप से इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में झारखंड से अधिकाधिक साधकों की भागीदारी को लेकर सभी जिलों में निखिल मंत्र विज्ञान के कार्यकर्ताओं की बैठकें हो रही हैं और इसके लिए प्रचार-प्रसार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के पीतमपुरा स्थित आरोग्यधाम में 28-29 दिसम्बर, 2024 को निखिल मंत्र विज्ञान एवं सिद्धाश्रम साधक परिवार के तत्वावधान में नववर्ष का उक्त विशेष उत्सव शिष्यों को नवीन प्रेरणा, नवीन चेतना और नवीन ऊर्जा प्रदान करने के लिए सम्पन्न किया जाता है। उक्त महोत्सव के माध्यम से पूज्य गुरुदेव अपने शिष्यों में आध्यात्मिक चेतना का संचार करेंगे, जो वर्तमान समय में हर मानव के लिए आवश्यक है। निखिल मंत्र विज्ञान के संयोजक डॉ. राम चैतन्य शास्त्री एवं मनोज भारद्वाज ने भी नववर्ष 2025 के आगमन से पूर्व आरोग्यधाम की पुण्य धरा पर आयोजित इस महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान सनातन धर्मियों व साधकों से किया है।

अनिवार्य सेवाओं से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों के मतदाता पंजीकरण को लेकर हुई बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *