अवैध रूप से भंडारित स्टोन चिप्स और स्टोन बोल्डर को खनन विभाग ने जप्त कर कराया मामला दर्ज
मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार बोकारो जिला के विभिन्न स्थानों पर खनन विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया। खनन विभाग ने सेक्टर 6 थाना अन्तर्गत सेंटर मार्केट के समीप पथ पर अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए 01 ट्रैक्टर को पकड़ा गया , जिसे विधिवत जप्त कर सेक्टर 6 थाना को सुपुर्द करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसी क्रम में बोकारो झरिया ओपी अंतर्गत घुटवे एवं कारीदग्धो में अवैध रूप से संचलित क्रशरों पर औचक छापामारी कर अवैध रूप से भंडारित लगभग 1800 घनफीट स्टोन चिप्स एवं लगभग 250 घनफीट स्टोन बोल्डर को पकड़ा गया,जिसे विधिवत जप्त कर बोकारो झरिया ओपी में अवैधकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू , खान निरीक्षक अजय कुमार महतो एवं पुलिस बल मौजूद थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










