विश्व हिंदू परिषद की महत्वपूर्ण बैठक, मिलिंद पाण्डेय के 10 जनवरी 2026 को सोनभद्र आगमन पर चर्चा.

कृपा शंकर पांडेय.चोपन/सोनभद्र-विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय के आवास पर हुई। इसमें केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद पाण्डेय के आगामी 10 जनवरी 2026 को सोनभद्र आगमन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि मिलिंद पाण्डेय के आगमन पर चोपन स्थित श्याम लाज मैरिज हॉल में एक संगठनात्मक बैठक और प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई। इस बैठक में विभाग मंत्री नरेंद्र, प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन बैसवार, जिला मंत्री हरिशंकर वर्मा, संतोष, दिनेश, श्रवण, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश सिंह, चोपन प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, बजरंग दल संयोजक अनिल शर्मा और जिला उपाध्यक्ष कमलेश सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर ने सर्किट हाउस के पास निर्माणाधीन पर्यटन कार्यालय का किए आकस्मिक निरीक्षण,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *